NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अधूरे वीडियो को किया गया वायरल, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अधूरे वीडियो को किया गया वायरल, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी का है जहां एक राजा के बारे में बताते हुए सुना जा सकता है राहुल गांधी वीडियो में कहते हैं कि “हम इस राजा पर 24 घंटे आक्रमण करते हैं, लेकिन उसका कुछ नहीं होता है।” सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के इस वायरल वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल यहाँ पीएम मोदी को राजा कह कर संबोधित कर रहे हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि सुनिए.. राहुल गांधी खुद बोल रहे है कि हम इस राजा ( मोदी जी ) पर 24 घंटे हमले करते हैं,,, लेकिन लगता है, तीर हमेशा गलत निशाने पर जाता है..!! अदभुद है इस कांग्रेस के* *अंतिम चिराग का हौंसला..!!!

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो अधूरा है साथ ही इसे गलत तरह से शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तब्दील किया और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल तथा कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमने गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें वायरल वीडियो Zee Rajasthan के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे अक्टूबर 31, 2023 को अपलोड किया गया था।

यहाँ पर दी गयी जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी सत्ता पर काबिज नेताओं पर फोन हैक करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने एक तोता और राजा की कहानी सुनाई थी। इसी कहानी के वीडियो को काट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था।

राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तोता और राजा की कहानी सुनाते हुए कहा कि एक बात समझ नहीं आरही है.. मतलब हम इस पर मतलब 24 घंटे आक्रमण करते हैं… जनता इसके खिलाफ है… कुछ होता ही नहीं है। जितना हम इस पर आक्रमण करते हैं, ऐसा लगता है हम गलत जगह मतलब… तीर मार रहे हैं। तो ऋषि ने कहा… वो काफी मतलब ज्ञानी था.. उसने कहा देखिए… दरअसल, ये जो राजा है, इसकी आत्मा इसके अंदर नहीं है। इसकी आत्मा वहां पर पीछे एक छोटा-सा घर है… वहां पर पिंजरे में एक तोता बैठा है। इसकी आत्मा उस तोते के अंदर है। उस तोते को आप पकड़ लीजिए, राजा खत्म हो जाएगा। बहुत रोचक कहानी है, क्योंकि नरेंद्र मोदी जी की आत्मा अडाणी में है। तोता कहीं बैठा है, राजा कहीं बैठा है। बहुत समय के लिए सारी अपोजिशन राजा पर हमला कर रही थी मगर असलियत यह है कि राजा राजा ही नहीं है। पावर किसी और के हाथ में है।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें यूट्यूब पर कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो क्लिप का पूरा वीडियो मिला। यूट्यूब पर इस वीडियो को अक्टूबर 31, 2023 को अपलोड किया गया था।  यहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो देखा जा सकता है।

 

पड़ताल के दौरान उपरोक्त प्राप्त तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो अधूरी जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर मनोरंजन के लिए शेयर किया जा है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button