ताज़ा खबरें

दिल्ली मेट्रो: गेट से फंसी महिला की साड़ी, चलती ट्रेन में कई मीटर तक घसीटने से हुई मौत

दिल्ली मेट्रो: गेट से फंसी महिला की साड़ी, चलती ट्रेन में कई मीटर तक घसीटने से हुई मौत

दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ राष्ट्रीय राजधानी के इंद्रलोक मेट्रो पर गुरुवार को एक महिला की साड़ी और जैकेट दरवाजे में फंस गई। इसके बाद ट्रेन चल उन्हें कई मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई जिससे महिला की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह ट्रेन में सवार हुईं, लेकिन उनका बेटा प्लेटफॉर्म पर छूट गया। बेटे को वापस लेने के लिए वह ट्रेन से उतरीं लेकिन इस बीच उनकी साड़ी गेट में फंस गई। जिसके बाद मेट्रो उन्हें कई मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई। प्लैटफॉर्म खत्म होने के बाद महिला आगे लगे गेट से टकरा कर ट्रैक पर गिर गयी। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई।

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो के दो दशक के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई है। इस हादसे की कमिश्नर मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) जांच करेंगे। जांच के अन्य पहलुओं के साथ यह भी पता किया जाएगा कि क्या मेट्रो ट्रेन के गेट में लगे सेंसर उस वक्त काम कर रहे थे या नहीं। इससे पहले मेट्रो के गेट में कपड़े फंसने से घायल होने की कुछ घटनाएं हुईं, लेकिन इस तरह के हादसे में मौत का यह पहला मामला है। दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि नियमों के तहत महिला को मुआवजा दिया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान रीना देवी के रूप में की गई, जो एकल माता-पिता थीं, जो दूसरे और 14 साल के दो बच्चों के साथ नांगलोई में रहती थीं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button