खेलभारत

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा भारत

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. शुरुआती 2 मुकाबले जीतने के बाद आज भारत तीसरी जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरेगा.

 

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे टी 20 मुकाबले से पहले टीम में बड़े बदलाव किए हैं. AUS ने वर्ल्ड कप खेल चुके अपने दिग्गज खिलाड़ियों को अब वापस ऑस्ट्रेलिया भेज दिया है. बता दें कि स्टीव स्मिथ, एडम जैम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, और सीन एबॉट अब सीरीज का हिस्सा नहीं हैं तो वहीं, उनकी जगह अब आखिरी के तीन मैचों के लिए टीम में बेन मैक्डरमोट, जोश फिलिप, बेन ड्वारशुइस और क्रिस ग्रीन को शामिल कर लिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव के बाद भारत के पास सीरीज में क्लीन स्वीप का अच्छा मौका है. भारतीय टीम आज का मैच जीत लेती है, तो सीरीज पर कब्जा कर लेगी.

 

आखिरी टी-20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्डसन

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button