जम्मू-कश्मीर: राजौरी में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकियों ढेर, वहीं सेना के चार जवान हुए शहीद
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकियों सहित सेना के चार जवान शहीद हो गए. सेना इलाके में मौजूद अन्य आतंकियों को ढेर करने के लिए विशेष ऑपरेशन भी चला रही है. इलाके की घेराबंदी पहले ही की जा चुकी है.
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आज सुबह से ही आतंकवादियों और सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ में दो अधिकारियों सहित सेना के चार जवान शहीद हो गए. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार चार सैन्य अधिकारियों में दो अधिकारी स्तर के कर्मी और दो जवान शामिल हैं. सूत्रों ने कहा कि इलाके में आतंकवादियों के एक समूह की आवाजाही के बारे में इनपुट मिलने के बाद विशेष बलों सहित सैनिकों को इलाके में तैनात किया गया है.
बता दें कि राजौरी के कालाकोट इलाके के जंगलों में आतंकी बुधवार से छिपे हैं. और यहां सेना और आतंकियों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है. बता दें कि बुधवार को आतंकियों से आमना-सामना हुआ है. आतंकी एक महीने से छिपे थे. रात में फायरिंग रुक गई थी लेकिन गुरुवार सुबह से फिर फायरिंग शुरू हुई है.





