ताज़ा खबरेंराजनीति

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले जारी किया घोषणापत्र, 10 लाख नौकरी, 2 % ब्याज पर लोन, जानें घोषणा पत्र की खास बातें

राजस्थान: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले घोषणापत्र जारी किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी किया.

 

सीपी जोशी के मुताबिक, कांग्रेस के घोषणा पत्र की खास बातें

  • सत्ता में आने पर जाति जनगणना कराने का वादा
  • स्वास्थ्य बीमा 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने का वादा
  • व्यापारी को बिना ब्याज के पांच लाख का लोन देने का वादा
  • डीग वर्कर्स को भी बिना ब्याज लोन की सुविधा
  • राजस्थान में गर्वनेंस का नया माडल लाने का वादा
  • पंचायत स्तर पर भर्तियों का वादा
  • पंचायत समिति स्तर का नया सर्विस काडर बनाने का वादा
  • किसानों को दो फीसदी ब्याज पर लोन देने का वादा
  • प्रति वर्ष घर की मुखिया महिला को दस हजार देने का वादा
  • हर परिवार में दो पशुओं का बीमा करने का वादा
  • गोबर दो रुपए प्रति किलो खरीदने का वादा
  • कालेज में पढ़ने वाले छात्रों फ्री लैपटॉप देने का वादा

 

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब मेरी मां-बहनें चूल्हे के सामने बैठ कर फूंकनी से फूंकती हैं और धुंआ आंखों में आता है ये मुझसे देखा नहीं जाता इसलिए मैं फ्री गैस सिलेंडर दूंगा. उन्होंने पहला गैस सिलेंडर फ्री में दिया बाद में उसे बढ़ाते-बढ़ाते 1150 का कर दिया. अब चुनाव आए जो 200 रुपए कर दिया. आपने पहले 450 का सिलेंडर 1150 का कर दिया. इतना पैसा निकालने के बाद आप हमें 200 दे रहे हैं. ये हमें बोलते हैं कि हम रेवड़ी बांट रहे हैं, फिर वोट लेने के लिए 5 किलो राशन दे रहे हैं इसे क्या कहें?”

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “जिस तरह से हमने आर्थिक रूप से राजस्थान की स्थिति को संभाला है उससे राज्य के लोगों को गर्व होगा. 5 साल की आर्थिक हालातों की बात करें तो राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 46.48 प्रतिशत बढ़ी है. जब बीजेपी की सरकार थी तब प्रति व्यक्ति आय में हम देश में 30वें स्थान पर थे और अब हम 12वें स्थान पर आ गए हैं और 2030 तक प्रति व्यक्ति आय में हम देश में नंबर-वन स्थान हासिल करें ये हमारा लक्ष्य है. 2020-21 में राज्य की जीडीपी 19.50 तक पहुंच गई, जो इस दशक में सबसे ज्यादा है…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button