NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान ने फिलिस्तीन के समर्थन में पहनी यह जैकेट? जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान ने फिलिस्तीन के समर्थन में पहनी यह जैकेट? जानें पूरा सच

 

किंग खान के नाम से पहचाने जाने वाले स्टार शाहरुख़ खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में उन्हें एक रंग बिरंगी जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है शाहरुख़ खान ने जो जैकेट पहनी है वह असल में फिलिस्तीन के झंडे को दर्शाता है, जो उन्होंने हालियां दिनों में चल रहे इजराइल और हमास युद्ध के दौरान फिलिस्तीन के लोगों के समर्थन में पहनी है।

फेसबुक पर वायरल पोस्ट शेयर कर अंग्रेजी भाषा के कैप्शन लिखा कि ‘SRK Stand with Palestine.’

हिंदी अनुवाद- ‘बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान फिलिस्तीन के समर्थन में खड़े हैं।’

फेसबुक के वायरल पोस्ट लिंक का देखें।

फैक्ट चेक: 

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों की नहीं बल्कि सालों पुरानी है।

वायरल तस्वीर के साथ शेयर हो रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने गूगल पर वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शरू किया। खोज के दौरान हमें फेसबुक पर अगस्त 18, 2014 को प्रकाशित एक पोस्ट मिला, जहाँ किंग खान की वायरल तस्वीर को अपलोड किया गया था। हालांकि यहाँ भी प्राप्त तस्वीर के साथ वायरल दावा किया गया था।

वायरल तस्वीर की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें Dubai Bliss नामक फेसबुक प्रोफाइल पर वायरल तस्वीर मिली। जिसे अगस्त 09, 2014 को अपलोड किया गया था। यहाँ कैप्शन में दी गयी जानकारी के मुताबिक शाहरुख ने अपनी इस फोटो में यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात के झंडे वाली जैकेट पहनी हुई है। बता दें कि शाहरुख खान की यह तस्वीर दुबई के जुमेरा प्लाज़ा की है।

इसके साथ ही हमने प्लेटफॉर्म एक्स पर बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख़ खान के हैंडल को खंगालना शुरू किया। खोज के दौरान हमें हालिया दिनों में फिलिस्तीन व गाज़ा के संबंध में कोई पोस्ट नहीं मिला।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमें पता चला कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों नहीं। इसके साथ ही उक्त तस्वीर में किंग खान ने साल 2014 के दौरान दुबई के जुमेरा प्लाज़ा में UAE के झंडे जैसी जैकेट पहनी थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button