AAP विधायक अमानतुल्ला खान के ठिकानों पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मारा छापा

AAP विधायक अमानतुल्ला खान के ठिकानों पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार सुबह आप पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की जा रही है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले केस दर्ज कराया था।
#WATCH दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है। pic.twitter.com/FSI8sO7qva
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2023
बता दें कि आप विधायक खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था।





