ताज़ा खबरेंविदेश

Israel-Palestine conflict: हमास के हमले में अबतक 300 लोगों की मौत, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 250

Israel-Palestine conflict: हमास के हमले में अबतक 300 लोगों की मौत, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 250

गाजा पट्टी में बढ़े तनाव के बीच इजरायल पर हमास के आतंकियों ने भारी मात्रा में मिसाइल हमले किए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हमले में 300 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका है। इसके साथ ही 1590 घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को युद्ध बताया है।

हमास हमले के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट किया और कहा, हमास को हम मलबे में बदल देंगे। मैं गाजा के निवासियों को चेतावनी देता हूं कि अभी चले जाओ क्योंकि हम हर जगह जबरदस्ती कार्रवाई करेंगे।

इसके बाद इजरायल के हमास के हमलों पर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आक्रमण में 200 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की जान चली गई। दोनों ओर से आज सुबह भी आसमान पर मिसाइल और रॉकेट गरज रहे हैं। इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आज बैठक आहूत की है। इस बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

गौरतलब है कि तीर्थयात्रा के लिए यरुशलम की यात्रा करने वाले मेघालय के 27 नागरिक बेथलहम में फंस गए हैं। मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने ट्वीट कर लिखा, मैं उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button