ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘जवान’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 4 दिन में सबसे तेज ₹250 करोड़ का बनाया रिकॉर्ड

शाहरुख खान की “जवान” ने सिनेमाघरों में चौथा दिन पूरा करने के बाद बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। रिलीज़ होने के महज़ चौथे दिन ही कुल ₹ 252.08 करोड़ के साथ, जवान ने नया इतिहास रच दिया है। रविवार को ‘जवान’ ने कुल मिलाकर कर 81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

एटली द्वारा डायरेक्ट की गयी एक्शन-थ्रिलर ‘जवान’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए लोगो की लंबी-लंबी कतारें लगी है। इस फिल्म ने हिंदी वर्शन में गुरुवार को 65.50 करोड़, शुक्रवार 46.23 करोड़, शनिवार 68.72 करोड़, रविवार 71.63 करोड़। कुल: ₹ 252.08 करोड़ का कारोबार किया।

यह अब तक की सबसे तेज हिंदी फिल्म है जिसने एक वीकेंड पर 250 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसा लग रहा है मानो कि शाहरुख खान अपनी ही फिल्मो को रिकॉर्ड ब्रेक करने के मामले में टक्कर दे रहे है। जवान ने शाहरुख की पिछली रिलीज (साल की शुरुआत में) पठान द्वारा निर्धारित ₹250 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तीसरे स्थान पर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर गदर 2 है।

‘जवान’ रिलीज के चार दिनों में सबसे तेजी से वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म भी बन गई है। इसके अलावा यूएस बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button