खेलताज़ा खबरें

Men Hockey 5 Asia Cup: भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-0 से दी करारी शिकस्त, जीता पुरुष हाकी 5 एशिया कप का ख़िताब 

Men Hockey 5 Asia Cup: भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-0 से दी करारी शिकस्त, जीता पुरुष हाकी 5 एशिया कप का ख़िताब 

 

भारत ने बीती शनिवार रात पुरुष हॉकी 5 एशिया कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। ओमान के सलालाह में एशिया की टॉप हॉकी टीमों ने एक-दूसरे का सामना किया। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हुआ। जहां भारत ने पाकिस्तान को 2-0 से शिकस्त देकर पुरुष हॉकी 5 एशिया कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया। गौरतलब है इस टूर्नामेंट के तीन मुकाबलों में पहली बार भारतीय टीम की जीत थी। भारत ने इसी जीत के साथ ही एफआईएच पुरूष हॉकी 5 विश्व कप 2024 में एंट्री ले ली।

 

हाफ टाइम तक पाकिस्तान 3-2 से आगे था लेकिन उसके भारतीय टीम ने दमदार वापसी की और फुल टाइम तक स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। शूटआउट में भारत के लिए मनिंदर सिंह और गुरजोत सिंह ने गोल किए। वहीं, गोलकीपर सूरज करकेरा ने पाकिस्तान के अरशद लियाकत और मुहम्मद मुर्तजा को गोल नहीं दागने दिया।

भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक शूटआउट में 2-0 से हराकर पहला हॉकी 5 एशिया कप जीत लिया है। निर्धारित समय तक स्कोर 4-4 से बराबर था। इस जीत के साथ ही भारत ने एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप 2024 में भी प्रवेश कर लिया। भारत के लिए मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (7वां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल दागे। वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किए।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button