69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा, आलिया-कृति को बेस्ट अभिनेत्री और अल्लू अर्जुन को बेस्ट अभिनेता का मिला पुरस्कार

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा, आलिया-कृति को बेस्ट अभिनेत्री और अल्लू अर्जुन को बेस्ट अभिनेता का मिला पुरस्कार
आज यानी गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हुई। इस दौरान आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए कृति सेन्ना को मिमी के लिए बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, वहीं अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार मिला।
#69thNationalFilmAwards | आलिया भट्ट और कृति सेनन को क्रमश: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा: द राइज' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। pic.twitter.com/LciUoVPa7u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
गौरतलब है कि हर साल इस अवॉर्ड फंक्शन में देश के कीर्तिमान फिल्ममेकर्स, एक्टर्स, एक्ट्रेस, डायरेक्टर्स, निर्माता और सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ उनके काम के लिए सराहा जाता है। इस बार पहली बार अवॉर्ड में आलिया भट्ट, कृति सेनन, विक्की कौशल, और पल्लवी जोशी ने भी जगह बनाई है। विजेताओं की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गयी। इस बार निर्देशक केतन मेहता ने घोषणा की कि सरदार उधम ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता, छैलो शो ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का पुरस्कार जीता और 777 चार्ली ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार जीता।
#69thNationalFilmAwards। निर्देशक केतन मेहता ने घोषणा की कि सरदार उधम ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता, छैलो शो ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का पुरस्कार जीता और 777 चार्ली ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार जीता। pic.twitter.com/ntjVAjXYn7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
#69thNationalFilmAwards। सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन का पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार आरआरआर को जाता है:निर्देशक केतन मेहता https://t.co/07hsicaYEl pic.twitter.com/7eS4cCv9BY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
पल्लवी जोशी ने ‘कश्मीर फाइल्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और पंकज त्रिपाठी ने ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता।
#69thNationalFilmAwards | पल्लवी जोशी ने 'कश्मीर फाइल्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और पंकज त्रिपाठी ने 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता: निर्देशक केतन मेहता pic.twitter.com/PoqITM9aux
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
‘RRR’ ने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता।
#69thNationalFilmAwards | 'RRR' ने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता:निर्देशक केतन मेहता pic.twitter.com/U1bZE8S50N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
श्रेया घोषाल ने फिल्म ‘इराविन निज़ल’ के गाने ‘मायावा चयावा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता। फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘कोमुराम भीमुडो’ के लिए काला भैरव ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता।
#69thNationalFilmAwards | श्रेया घोषाल ने फिल्म 'इराविन निज़ल' के गाने 'मायावा चयावा' के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता। फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'कोमुराम भीमुडो' के लिए काला भैरव ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता: निर्देशक केतन मेहता pic.twitter.com/hIfZ297RWr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
| द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता।
#69thNationalFilmAwards | द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता: निर्देशक केतन मेहता pic.twitter.com/Bv1uN1hkJ8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
फिल्म ‘शेरशाह’ ने स्पेशल जूरी पुरस्कार जीता।
#69thNationalFilmAwards | फिल्म 'शेरशाह' ने स्पेशल जूरी पुरस्कार जीता: निर्देशक केतन मेहता pic.twitter.com/m43IXH2FGK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
फिल्मों के चयन का आधार विषय-वस्तु, शिल्प और रचनात्मकता थी।
#WATCH फिल्मों के चयन का आधार विषय-वस्तु, शिल्प और रचनात्मकता थी: केतन मेहता, #69thNationalFilmAwards के जूरी अध्यक्ष pic.twitter.com/gulbexbNa3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023





