‘भारत और अमेरिका के लोगों के बीच मित्रता व सहयोग और गहरा होना चाहिए’: स्टेट लंच में बोले पीएम मोदी

‘भारत और अमेरिका के लोगों के बीच मित्रता व सहयोग और गहरा होना चाहिए’: स्टेट लंच में बोले पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट लंच में शामिल हुए। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने उनका भव्य स्वागत किया। स्टेट लंच के कार्यक्रम में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी हिस्सा लिया।
#WATCH वाशिंगटन डीसी: अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा आयोजित लंच में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। pic.twitter.com/RWKbCQbq7m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2023
स्टेट लंच से पहले अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कार्यक्रम का संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने संबोधन में अपनी मां का जिक्र करते हुए भारत के साथ उनके जुड़ाव की बात की और पीएम मोदी की भी तारीफ की।
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के संबोधन के बाद पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। इस दौरान इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के संबंधों के बारे कई बातें कहीं।
सबसे पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के भारत से संबंध का जिक्र किया. .पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, ”सबसे पहले तो मैं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का इस भव्य स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप दोनों ने जो गर्मजोशी भरे शब्द कहे उसके लिए भी हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं। आज एक बार फिर स्टेट डिपार्टमेंट में आप सभी के बीच उपस्थित होना मेरे लिए खुशी की बात है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका मित्रता तथा भारत और अमेरिका के नागरिकों की शांति और समृद्धि की सराहना की।
पीएम मोदी ने कहा, ”पिछले तीन दिनों में मैंने अनेक बैठकों में हिस्सा लिया, कई विषयों पर चर्चा की. इन सभी बैठकों में एक चीज कॉमन थी, सब एकमत थे कि भारत और अमेरिका के लोगों के बीच मित्रता और सहयोग और गहरा होना चाहिए. भारत और अमेरिका के संबंधों की मधुर गीतमाला लोगों से लोगों के सुरों से पिरोई गई है. इन संबंधों का उदाहरण हमें कदम-कदम पर देखने को मिलता है.”
उन्होंने कहा कि 2014 में मेरी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन भी यहां स्टेट विभाग में थे। उस समय उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को ‘क्षितिज पर एक वादा’ कहा था। इन 9 वर्षों में हमने बहुत लंबी और खूबसूरत यात्रा की है। रक्षा और सामरिक क्षेत्रों में हमने आपसी सहयोग के नये आयाम जोड़े हैं। नई और उभरती टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हम नए विश्वास के साथ काम कर रहे।
गौरतलब है कि, इस ऐताहिसक पल का गवाह गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा सहित कई लोग पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।





