पूर्वी दिल्ली के मंडावली में स्थित मंदिर की रेलिंग तोड़ने पर मचा बवाल! भरी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
नई दिल्ली: दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित मंदिर के एक हिस्से को हटाए जाने को लेकर दिल्ली पुलिस और स्थानीय लोग के बीच विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. दरअसल मंडावली इलाके में स्थित शनि मंदिर के चारों तरफ बनी स्टील की रेलिंग तोड़ने पहुंचे अधिकारी और दिल्ली पुलिस को बीजेपी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रोक दिया.
DCP, अमृता गुगुलोथ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, हमें PWD से सूचना मिली कि मंदिर के चारो तरफ लगी ग्रिल फूटपाथ का अतिक्रमण कर लगाई गई है. इसे हटाने के लिए हमसे सहायता मांगी गई, हमने सहायता दी है. ग्रिल को हटा दिया गया है. कानून व्यवस्था सामान्य है. ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं है.
हमें PWD से सूचना मिली कि मंदिर के चारो तरफ लगी ग्रिल फूटपाथ का अतिक्रमण कर लगाई गई है। इसे हटाने के लिए हमसे सहायता मांगी गई, हमने सहायता दी है। ग्रिल को हटा दिया गया है। कानून व्यवस्था सामान्य है। ट्रैफिक में कोई बाधा नहीं है: अमृता गुगुलोथ, DCP पूर्वी दिल्ली pic.twitter.com/P9OEhF4UiJ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 22, 2023
इससे पहले मंदिर के एक हिस्से को हटाए जाने को लेकर मौके पर दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की जा रही है. तनाव को देखते हुए मौके पर भरी संख्या में पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है.
दरअसल, पूर्वी दिल्ली के मंडवाली के अल्लाह कॉलोनी के पास बने शनि मंदिर की रेलिंग तोड़ने पहुंचे एसडीएमऔर दिल्ली पुलिस को बीजेपी के निगम पार्षदों ने रोक दिया. इसके बाद मंदिर के अंदर महिलाएं बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.





