ताज़ा खबरें

पटना से रांची के बीच पहली बार हुआ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन, जून के अंत तक यात्रियों के लिए शुरू होगा परिचालन  

पटना से रांची के बीच पहली बार हुआ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन, जून के अंत तक यात्रियों के लिए शुरू होगा परिचालन  

बिहार की राजधानी पटना से रांची के लिए यात्रा करने वाले लोगों को एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। आज यानी सोमवार से पटना और रांची के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू हुआ है। ट्रायल रन के बाद जल्द ही पटना-रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत इसी महीने में होनी है। हालांकि, उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं हुई। पटना-रांची के बीच इस नई ट्रेन की नियमित शुरुआत किस दिन होगी फिलहाल इसकी घोषणा नहीं हुई है।

पटना-रांची के बीच चलने वाली सेमा हाई स्पीड ट्रेन को पटना जंक्शन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना किया गया। यह ट्रेन शहर गया और बरकाकाना के रास्ते रांची पहुंचेगी। 08.20 बजे गया पहुंचेगी और यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से पटना के लिए 14.20 बजे खुलकर 19.00 बजे गया पहुंचेगी और यहां से 19.10 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी।

यह ट्रेन महज 6 घंटे में ही रांची से पटना और पटना से रांची का सफर पूरा करा सकेगी। यह ट्रेन 6 दिन पहले ही चेन्नई से पटना पहुंची थी। जहां इसे राजेंद्र नगर टर्मिनल के यार्ड में रखा गया था। जहां इसकी कमीशनिंग और एग्जामिनेशन किया गया इस ट्रेन के ट्रायल रन से पहले स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी गई।

गौरतलब है कि नियमित तौर पर पटना-रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने का लोगों को इंतजार है। वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व सुरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक/प्रायोगिक उद्देश्य से किया जा रहा है। आज ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इस ट्रेन को चलाने के लिए पहले ही लोको पायलट को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है. ट्रायल रन में दानापुर रेल डिवीजन के टेक्निकल स्टाफ भी शामिल हुए हैं।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button