खेल

IND vs AUS: आर-पार के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

चेन्नई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मैच का सीधा प्रसारण चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम से दोपहर 1:30 बजे होगा.

 

सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम से मिली करारी हार के बाद आज यानि 22 मार्च को होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया पुरानी हार को भूल एक नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरना चाहेगी. वहीं भारतीय टीम की बात करें तो टॉस के बाद रोहित शर्मा ने बताया कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

 

बीते कुछ मुकाबले में रोहित शर्मा, इशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव सहित शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टीम को एक मजबूत शुरूआत दिलाने में नाकाम रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के तेजतर्रार स्पैल का सामना करना शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. ऐसे में अगर भारत को इस सीरीज पर कब्जा करना है तो उन्हें बल्लेबाजी का बहतरीन प्रदर्शन करना होगा.

 

बात करें चेन्नई की पिच की तो इस मैदान पर कुल 23 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 8 मैच में जीत और पहले बैटिंग करने वाली टीम को 13 मैच में जीत मिली है. इसके अलावा 2 मैच बेनतीजा रहा था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button