
ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के आज के रोमांचक मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है। बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
आज, 14 जून 2026, को बर्मिंघम में ऐतिहासिक प्रतिद्वंदिता का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। भारतीय महिला टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ करना चाहेगी।
भारत का पलड़ा भारी
हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें, तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। टी20 फॉर्मेट में भारत 13-3 की बढ़त बनाए हुए है। पिछली बार 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से मात दी थी। हालांकि, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अपनी शानदार फॉर्म के दम पर भारत के लिए चुनौती पेश करने को तैयार हैं।
ओपनर्स पर टिकी निगाहें
भारतीय टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा का फॉर्म में होना बेहद जरूरी है। हाल के मैचों में दोनों ही खिलाड़ी संघर्ष करती दिखी हैं, और पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी। वहीं, मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।
मौसम और मैच का समय
क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। बर्मिंघम में आज बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। मैच का समय शाम 7:00 बजे (IST) तय किया गया है।
दोनों टीमों की संभावित स्क्वाड
-
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरानी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
-
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इराम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।






Hi, I logg oon too yor neew stuff regularly.
Your humoristic style iss awesome, keep upp thhe gokd work!
Heere iis mmy homepage xmxxtube.com