जम्मू कश्मीर में फिर हुई टारगेट किलिंग, पुलवामा के अल्पसंख्यक संजय शर्मा की गोली मार कर की हत्या
आज को जम्मू कश्मीर से एक टारगेट किलिंग से जुड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ रविवार को आतंकवादियों ने पुलवामा के अल्पसंख्यक संजय शर्मा नाम के एक नागरिक पर बाजार जाते समय गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
आतंकवादियों ने पुलवामा के अल्पसंख्यक संजय शर्मा नाम के एक नागरिक पर बाजार जाते समय गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: कश्मीर पुलिस pic.twitter.com/xJYqTPOySY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2023
इस बारे में पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़ित की पहचान दक्षिण कश्मीर के जिले में अचन इलाके के निवासी संजय शर्मा के तौर पर हुई है, उनकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आतंकवादियों ने पुलवामा में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित अचन निवासी काशीनाथ शर्मा के बेटे संजय शर्मा पर गोली चला दी। घटना के वक्त वह स्थानीय बाजार जा रहे थे.’
पुलिस ने बताया, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि ‘‘उनके गांव में सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।