ताज़ा खबरेंमनोरंजन

शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा ने मुंबई में दी रिसेप्शन पार्टी, बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार हुए शामिल

शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा ने मुंबई में दी रिसेप्शन पार्टी, बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार हुए शामिल

 

अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ फोर्ट में एक दूजे के संग शादी रचाई। कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इसके बाद दोनों ने रविवार रात को मुंबई के फाइव स्टार होटल सेंट रेजिस में अपनी दूसरी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। बता दें कि इससे पहले वह दिल्ली में अपना पहला रिसेप्शन दे चुके हैं।

रिसेप्शन में सिड और कियारा दोनों बेहद ही हॉट लुक में नजर आए। इस दौरान दोनों के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे उन्हें विश करने पहुंचे। कियारा और सिड के रिसेप्शन में काजोल भी अपने पति अजय देवगन के साथ पहुंची थीं

source: सोशल मीडिया

रिसेप्शन पार्टी में कियारा आडवाणी के साथ उनकी मां भी नजर आईं। कियारा की मां बेहद ही साधारण लुक में नजर आईं, लेकिन वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं।वहीं, कियारा की बहन इशिता आडवाणी भी पार्टी में पहुंचीं।

source: social media

 

सिद्धार्थ-कियारा की शादी के जश्न में अभिनेत्री करीना कपूर और फिल्म मेकर करण जौहर भी नजर आए। इस दौरान करीना ने पिंक शिमरी साड़ी कैरी की थी और बालों का टाइट बन बनाया था जिसमें वे काफी अट्रैक्टिव लग रही थीं वहीं करण जौहर ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

source: social media

रिसेप्शन पार्टी में अभिषेक बच्चन भी पहुंचे थे, जो ब्लैक सूट में हैंडसम नजर आ रहे थे। इस दौरान सभी की निगाहें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर ही टिकी रहीं।

source: social media

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ने अपने रिसेप्शन में एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए कई तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों ही साथ में बेहद खुश नजर आ रहे थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button