मनोरंजन

कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने छोड़ा ‘द कपिल शर्मा शो’, फीस न बढ़ाने से थे नाखुश

काफी लंबे वक्त से लोगों को एंटरटेन करते आ रहे बहुचर्चित कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से बीते 7 वर्षों में कई एक्टर्स ने अपना नाता तोड़ दिया. चाहे वह अली हों या फिर सुनील गुरोवर या फिर कृष्णा, इन सब ने कपिल के शो को अलविदा कर दिया है. लेकिन अब इन नामों में एक और नाम जुड़ गया है जिसने इस शो से क्विट कर दिया है.

 

हाल ही में खबर सामने आई है कि शो में उस्ताद, फनवीर सिंह और सैल्फी मौसी जैसे किरदार निभाने वाले एक्टर सिद्धार्थ सागर ने भी हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ को अलविदा कर दिया है. सूत्रों की माने तो उन्होंने यह फैसला फीस न बढ़ाने के चलते लिया.

 

रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ से जुडे सोर्स ने जानकारी दी की एक्टर सिद्धार्थ अपनी फीस में बढ़ोतरी चाहते थे लेकिन मेकर्स को यह मंजूर न था जिसके चलते सिद्धार्थ ने शो को छोड़ दिया है. बता दें कि सिद्धार्थ अपने दिल्ली वाले घर वापस पहुंच गए हैं जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि अब वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं.

 

वहीं जब मीडिया एक्टर से सवाल पूछने उनके घर पहुंची तो एक्टर ने कहा… ‘अभी ऐसी कोई बात नहीं है, अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं. हमारी इस बारे में अभी भी मेकर्स से बात चल रही है’.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button