ताज़ा खबरेंभारत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का सोमवार को निधन हो गया. पिछले कई दिनों से जगन्नाथ मिश्रा का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.

वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उनके निधन की खबर से पूरे बिहार में शोक की लहर व्याप्त है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र के निधन पर गहरा शोक जताया है. उनके साथ ही बिहार के विभिन्न दलों के नेताओं ने भी डॉक्टर मिश्र के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है. सबने कहा कि दिवंगत नेता के इस तरह चले जाने से बिहार की राजनीति को गहरा आघात लगा है.

बिहार में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है.

82 साल के जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे. 1975 में वह पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. दूसरी बार 1980 और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उन्हें 90 के दशक के दौरान केंद्रीय कैबिनेट में भी जगह मिली थी.

ALSO READ: सुनील गावस्कर ने की नई इनिंग्स की शुरुआत, अब करेंगे ‘बैटिंग फॉर लाइफ’

राजनीति में आने से पहले उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने थे.

पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में एक उच्च स्तर पर शामिल होने के बाद, उन्हें तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री चुना गया था. कांग्रेस छोड़ने के बाद वो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और बाद में जनता दल में शामिल हो गए थे. 30 सितंबर 2013 को रांची के एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उन्हें चारा घोटाले में 44 अन्य लोगों के साथ सजा सुनाई थी.

उन्हें चार साल की कारावास और 200,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर बरी कर दिया गया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button