भारत बनाम बांग्लादेश का पहला टेस्ट मैच आज, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला
भारत बनाम बांग्लादेश का पहला टेस्ट मैच आज, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला जा रहा है। यह टेस्ट मैच चटग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खले जा रहा है। आज मुकाबले का पहला दिन है। वनडे सीरीज में हार के बाद आज यानी बुधवार को भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण पहले मैच से बाहर है। ऐसे में उनकी जगह अब केएल राहुल कप्तानी संभाल रहे हैं।
#INDvsबांग्लादेश: पहला टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटोग्राम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022
बांग्लादेश के हेड कोच रसेल डोमिंगो ने कहा कि तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) भारत के खिलाफ जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में शुरू होने वाला पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। वहीं भारतीय टीम इस मैच में तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है। अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के अलावा कुलदीप यादव को इस मैच में मौका दिया गया है। इसके साथ ही, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज पर तेज गेंदबाजी का दारोमदार है।
बांग्लादेश: जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंतो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), यासिर अली, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, इबादत हुसैन।
भारत: शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।






Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.