पहलू खान मामले में प्रियंका गांधी ने कोर्ट के फैसले को ‘चौंकाने वाला’ बताया, मामले में सभी आरोपी बरी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलू खान हत्या मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने संबंधी अदालती फैसले को चौंकाने वाला बताया. उन्होंने ट्वीट करते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि इस मामले में न्याय दिलाकर अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘पहलू खान मामले में निचली अदालत का फैसला चौंका देने वाला है. हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है.’
पहलू खान मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 16, 2019
अशोक गहलोत सरकार की तारीफ करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है. आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा.
राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 16, 2019
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर: घाटी में सोमवार से खुलेंगे दफ्तर और स्कूल, राज्य सरकार ने जारी किये…
राजस्थान के पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था. अलवर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सबूतों की कमी के आधार पर आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है. पहलू खान मामले में कुल 9 आरोपी थे. इनमें से 3 आरोपी नाबालिग थे. बुधवार को अदालत ने 6 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए निर्दोष करार दिया था.
अदालत ने अपने आदेश में वीडियो फुटेज को सबूत नहीं माना था. कोर्ट ने अपने आर्डर में कहा था कि पुलिस ने वीडियो फुटेज की एफएसएल जांच नहीं कराई. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि पहलू खान के बेटे आरोपियों की पहचान नहीं कर सके. इन्हीं आधारों पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था.
गो तस्करी के शक में भीड़ ने अप्रैल 2017 में पहलू खान की पिटाई की और इसके दो दिनों बाद पहलू खान की मौत हो गई. यह घटना राजस्थान के अलवर में हुई थी.






hgh pen kaufen
References:
sithcom.de
metabolic fitness can be achieved through
References:
gitea.aibaytek.com