ताज़ा खबरें

श्रद्धा मर्डर केस: टुकड़े-टुकड़े कर जान से मारने की देता था धमकी, दो साल पहले ही श्रद्धा ने पुलिस से की थी शिकायत

श्रद्धा मर्डर केस: टुकड़े-टुकड़े कर जान से मारने की देता था धमकी, दो साल पहले ही श्रद्धा ने पुलिस से की थी शिकायत

 

श्रद्धा मर्डर बहु चर्चित मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा ने दो साल पहले पुलिस से आफताब अमीन पूनावाला की शिकायत दर्ज कराइ थी। जिसमें श्रद्धा ने आफताब द्वारा उसकी टुकड़े-टुकड़े कर हत्या करने की धमकी देने की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक श्रद्धा ने दो साल पहले 23 नवंबर 2022 को पुलिस में आफताब के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की थी। अपनी शिकायत में उसने लिखा था कि आफताब उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता है।

श्रद्धा ने लिखा था कि आफताब गला दबाकर उसको मारना चाहता था और काटकर फेंक देगा। उसने अपनी शिकायत में आगे लिखा था कि आफताब उसके साथ पिछले 6 महीने से मारपीट कर रहा है, उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। श्रद्धा ने शिकायत में ये भी लिखा था कि आफताब के मात-पिता को भी पता कि वो मेरे साथ मारपीट करता है और जान से मारने की कोशिश की है। श्रद्धा ने खत में ये भी बताया है कि आफताब के मात-पिता को ये पता कि हम दोनों साथ में रहते हैं और वे वीकएंड पर आते भी हैं। शिकायत पत्र में श्रद्धा ने लिखा है कि वो अभी भी आफताब के साथ रहती है

श्रद्धा ने पत्र में लिखा कि, ‘मैं आज तक उसके साथ रही क्योंकि हम जल्द ही शादी करने वाले थे और आफताब के माता-पिता भी राजी थे। लेकिन अब से, मैं उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं हूं। इसलिए वो किसी भी समय मुझे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। वो मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। मैं उसे कहीं भी दिख गई तो वो मुझे नुकसान पहुंचाने का मौका नहीं छोड़ेगा, वो मुझे मार देगा।”

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button