ताज़ा खबरें

पूर्व पाक पीएम इमरान खान ने की भारत की तारीफ,’नवाज की तरह भागूंगा नहीं’ पाक सरकार को ललकार के बोले इमरान 

पूर्व पाक पीएम इमरान खान ने की भारत की तारीफ, ‘नवाज की तरह भागूंगा नहीं’ पाक सरकार को ललकार के बोले इमरान 

 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने पाकिस्तान की मौजूदा शहवाज सरकार पर हमला बोला और भारत की विदेश नीतियों की तारीफ की। आज यानी शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने शाहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ लाहौर से इस्लामाबाद तक लॉन्ग मार्च निकाला। इसे हकीकी आजादी मार्च नाम दिया गया। इमरान खान ने कहा कि यह उनकी सियासी दौरा नहीं बल्कि जिहादी दौरा है वह जिहाद के लिए निकले हैं।

इसी लॉन्ग मार्च में जनता के सम्बोधन में इमरान ने भारतीय विदेश नीतियों की तारीफ की है और सत्तारूढ़ शहबाज शरीफ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मैं नवाज की तरह देश छोड़कर भागूंगा नहीं। मेरा जीना भी इसी जमीन पर होगा और मेरा मरना भी इसी जमीन पर ही होगा।

जनता के सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मेरे सीने में इन लोगों के अनगिनत राज दफन हैं, लेकिन मुल्क की इज्जत बनी रहे। इसलिए चुप हूं। उन्होंने एक बार फिर भारत की विदेश नीति की तारीफ की। कहा- भारत अपने फैसलों में किसी दूसरे देश की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करता।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button