Hindi Newsportal

फिलीपींस में आयी भयंकर बाढ़ और भूस्खलन, अब तक 31 की हो चुकी हैं मौत

ANI: flood (file Photo)
0 327

फिलीपींस में आयी भयंकर बाढ़ और भूस्खलन, अब तक 31 की हो चुकी हैं मौत

फिलीपींस में तूफ़ान के कारण पश्चिमी हिस्से में बाढ़ आगयी। जिसके चलते कई इलाकों में भूस्खलन से 31 लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं इसके साथ ही सात लोगों के लापता होने की भी खबर है। राहत और बचाव अभियान जारी है, लेकिन अभी भी कई लोग अपने घरों की छत पर फंसे हुए हैं।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि आपदा में कई लोग लापता भी हुए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है , दक्षिणी फिलीपींस के कोटाबाटो शहर में बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। 3 लाख की आबादी वाले इस इलाके में इस प्राकृतिक आपदा के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मिनडानाओ में आंतरिक मंत्री नागुइब सिनारिम्बो ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण मगुइंडानाओ प्रांत में कई इलाकें प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों के लिए बचाव अभियान जारी है। हालांकि, आपदा में कितने लोग लापता हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार को लगातार बारिश हुई, लेकिन शुक्रवार को मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है।