ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने कारगिल में सैनिकों के साथ मनाई दिवाली, कहा- “आपके साथ दिवाली मनाना मेरा सौभाग्य”

कारगिल: अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कारगिल में वीरों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया. पीएम पिछले आठ सालों से सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं.

 

पीएम मोदी ने कारगिल पहुंच कर वीर जवानों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित करते हुए कहा, मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं. मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकास आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है.

 

“मेरा सौभाग्य है मुझे वर्षों से दिवाली आपके बीच बॉर्डर पर आकर आपके साथ मनाने अवसर मिल रहा है.”

 

उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान के साथ एक भी लड़ाई ऐसी नहीं हुई है जहां कारगिल ने विजय ध्वज न फहराया हो. दिवाली का अर्थ है कि आतंक के अंत के साथ उत्सव. यही कारगिल ने भी किया था. कारगिल में हमारी सेना ने आतंक के फन को कुचला था और देश में जीत की ऐसी दिवाली मनी कि लोग आज भी उसे याद करते हैं.

 

पीएम ने अपने संबोधन में सैनिकों की महत्वता की सराहना करते हुए कहा, एक राष्ट्र तब अमर होता है जब उसकी संतानों को, उसके वीर बेटों और बेटियों को अपने सामर्थ्य पर परम विश्वास होता है. आपके वजह से देशवासी देश में चैन से रहते हैं, ये भारतवासियों के लिए खुशी की बात है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button