भारत

देश के कई राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी का दूसरा दौर

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में पीएफआई (PFI) के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. दिल्ली में अलग-अलग जगहों से 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में PFI के खिलाफ राज्य पुलिस और इसकी ATS इकाइयों द्वारा छापेमारी जारी है.

 

असम पुलिस CPRO के मुताबिक, PFI के 25 कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ़्तार किया गया है. कामरूप ग्रामीण से 5, गोलपाड़ा से 10, करीमगंज से 1, उदलगुड़ी से 1, दरंग से 1, धुबरी से 3, बारपेटा से 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीएफआई के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, विभिन्न एजेंसियों की टीम ने 15 राज्यों में लगभग एक साथ छापे में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. महाराष्ट्र और कर्नाटक में 20-20 लोगों के साथ तमिलनाडु (10), असम (9), उत्तर प्रदेश (8), आंध्र प्रदेश (5), मध्य प्रदेश (4), पुडुचेरी (3), दिल्ली (3) और राजस्थान (2) से भी गिरफ्तारियां हुई थीं.

 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश की बात करते हुए कहा, PFI के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है. पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है. लोग सर्विलांस पर हैं. किसी भी स्थिति में हम प्रदेश में गैर कानूनी गतिविधियों को अनुमति नहीं देंगे. कड़ी कार्रवाई करेंगे.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button