भारत

दिल्ली पुलिस ने जब्त की 1700 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बुधवार को कहा कि मुंबई के नवा शेवा पोर्ट के एक कंटेनर से हेरोइन की सबसे बड़ी बरामदगी हुई है. जब्त की गई हेरोइन का वजन लगभग 22 टन है जो लीकोरिस से लेपी गई थी.

 

पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई हेरोइन की कीमत करीब 1,725 करोड़ रुपए है. यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है.

वहीं इस बड़ी सफलता पर स्पेशल सेल के स्पेशल CP एच.एस. धालीवाल ने बताया कि, इसको भेजने वाला अफगान नागरिक है जो पाकिस्तान में है. इस ड्रग को भेजने वाली कंपनी अफगानिस्तान की है और कंसाइनिंग कंपनी दुबई की है. यह हमारे पड़ोसी देश में स्थित एक पोर्ट से चला है. इसके पीछे अफगान नागरिक है जिसको गिरफ़्तार कर लिया है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button