ताज़ा खबरें

Ind W vs Eng W: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे 7 विकेट से जीता, स्मृति मंधाना शतक से चूकीं

Ind W vs Eng W: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे 7 विकेट से जीता, स्मृति मंधाना शतक से चूकीं

 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया और कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड की टीम को हराया।

इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 44.2 ओवर में तीन विकेट पर 232 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अपनी अंतिम अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मैच में प्रभावित किया। उन्होंने 10 ओवर सिर्फ 20 रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया। झूलन के 10 ओवर में इंग्लैंड की टीम एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाई।

बता दें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं। उन्होंने 99 गेंद पर 91 रन बनाए। इस दौरान मंधाना के बल्ले से 10 चौके निकले। उन्होंने एक छक्का भी लगाया।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button