चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वायरल MMS मामले में पुलिस ने 23 वर्षीया आरोपी युवक को शिमला से दबोचा
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कथित तौर पर MMS लीक होने के मामले ने तुल पकड़ ली है। रविवार को यूनिवर्सिटी के बाहर सैकड़ों छात्र-छात्राएं लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के पैरंट्स भी प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना है कि उनके सात न्याय किया जाए। इस बीच पंजाब पुलिस की एक टीम नें शिमला से उस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आरोपी छात्रा ने अश्लील वीडियो बनाकर भेजे थे। बताया का रहा है कि यह युवक आरोपी छात्रा का बॉयफ्रेंड है।
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक मामले में हमने आरोपी को पकड़ लिया है: संजय कुंडू, DGP, हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/luex5W0wrF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2022
एक तरफ छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है तो दूसरी ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन ने MMS कांड से पल्ला झाड़ लिया है। विश्वविद्यालय की तरफ से कहा गया है कि गिरफ्तार की गई लड़की ने खुद का ही वीडियो बनाया था और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेजा था। वहीं प्रदर्शन के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने कक्षाओं को दो दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित लड़की ने अपनी कुछ वीडियो और फोटो अपने प्रेमी को भेजी है। इसके अलावा उसके मोबाइल से कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी हमने पुलिस को मामला दिया है। हमने मामले में FIR दर्ज़ कराई है। बच्चे और माता-पिता किसी भी अफवाह पर यकीन न करें: PRO चांसलर pic.twitter.com/z0i0MR0KBB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2022