Hindi Newsportal

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन

0 405

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन

 

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लंदन पहुंच गयी हैं। मुर्मू सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने आज लंदन पहुंची हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो 96 वर्ष में निधन हो गया था। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल के अपने ग्रीष्मकालीन निवास में हो गई थी। उनकी उम्र 96 वर्ष थी। 19 सितंबर की सुबह वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनका अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह सोमवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। रविवार शाम को किंग चार्ल्स III द्वारा बकिंघम पैलेस में आयोजित विश्व नेताओं के स्वागत समारोह में उन्हें आमंत्रित किया गया है।