यूपी सरकार में चली तबादलों की लहर, 14 IAS अफसरों के तबादले, इन 10 जिलों के बदले गए डीएम
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आज देर रात अफसरों के तबादलों की सूचना सामने आयी। यूपी सरकार द्वारा जारी किये गए आदेश के मुताबिक 10 जिलों के डीएम समेत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती दी है। रनवीर प्रसाद आवास आयुक्त बनाए गए हैं. वहीं आवास आयुक्त अजय चौहान सचिव लोकनिर्माण बनाए गए. आगरा, मथुरा, गाजीपुर, बाराबंकी, हरदोई, पीलीभीत, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और संतकबीर नगर के जिलाधिकारी बदले गए हैं.
Uttar Pradesh government, yesterday reshuffled 14 IAS officers, including district magistrates of 10 districts.
New District Magistrates were appointed in Hardoi, Barabanki, Mirzapur, Ghazipur, Agra, Chandauli, Mathura, Pilibhit, Bhadohi and Sant Kabir Nagar. pic.twitter.com/JrilF1Swqn
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 18, 2022
यहाँ देखें सूची
- प्रेम रंजन सिंह जिलाधिकारी संत कबीर नगर
- प्रभु नारायण सिंह प्रभारी सचिव राजस्व विभाग
- राहत आयुक्त प्रभारी का चार्ज भी प्रभु नारायण सिंह को
- मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी हरदोई
- अविनाश कुमार जिला अधिकारी बाराबंकी
- दिव्य मित्तल जिलाधिकारी मिर्जापुर
- आर्यका अखोरी जिलाधिकारी गाजीपुर
- नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी आगरा
- पुलकित खरें जिलाधिकारी मथुरा
- प्रवीण कुमार लक्षकार जिला अधिकारी पीलीभीत
- गौरांग राठी जिलाधिकारी भदोही
- रणवीर प्रसाद आवास आयुक्त
- अजय चौहान सचिव लोक निर्माण विभाग
- रणवीर प्रसाद आवास आयुक्त बनाए गए
- आवास आयुक्त अजय चौहान सचिव लोकनिर्माण बनाए गए
- डॉ आदर्श सिंह प्रभारी आयुक्त झांसी मंडल