ताज़ा खबरें

दिल्ली में बारिश के आसार, अगले 4 दिन बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में बारिश के आसार, अगले 4 दिन बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

आज यानी बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से तेज बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली में बिजली गिरने के साथ-साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम का मिजाज दिल्ली जैसा ही रह सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले 24 घंटे में गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड में बारिश का अनुमान है। उधर, सूखे का सामना कर रहे बिहार को आज से राहत मिल सकती है। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, बिहार में कई इलाकों में मूसलाधार वर्षा होने का अनुमान जताया है।

इससे पहले मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की बारिश का अनुमान जताया था। हालांकि,दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 ज्यादा 29.2 और अधिकतम तापमान भी सामान्य से 2 ज्यादा 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 58 से 89 फीसदी रहा। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button