ताज़ा खबरें

मणिपुर भूस्खलन में अब तक 18 जवानों समेत 24 लोगों की मौत, 38 लोग अब भी लापता

गुवाहाटी: पिछले कई दिनों से मणिपुर में निरंतर बारिश हो रही है. जिसके चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं. बुधवार रात नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 24 हो गई है. इनमें टेरिटोरियल आर्मी के 18 जवान शामिल हैं.

 

पीटीआई द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए वॉल रडार का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा खोजी कुत्तों के दस्ते को भी लगाया गया है. अब तक टेरिटोरियल आर्मी के 13 जवान और 5 नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. टेरिटोरियल आर्मी के 18 जवानों और 6 सिविलियंस के शव अब तक बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि टेरिटोरियल आर्मी के 12 जवान और 26 नागरिक अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश का काम जोरशोर से किया जा रहा है.

 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुवाहाटी में सैन्य प्रवक्ता के हवाले से बताया कि 38 लोग अब भी लापता है. राहत और बचाव कार्य तेज करने के लिए कई और टीमों को लगाया गया है. सेना, असम राइफल्स, टेरिटोरियल आर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान लगातार मलबे में जिंदगियां ढूंढने में जुटे हुए हैं.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button