ताज़ा खबरें

उदयपुर हत्याकांड: उदयपुर में कन्हैयालाल के परिजनों से मिले सीएम अशोक गहलोत, जानें मामले से जुड़ी अहम बातें

राजस्थान: राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाकात की. 28 जून को दो लोगों ने दर्ज़ी कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी.

 

वहीं राजस्थान में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर आकर उदयपुर हत्याकांड का विरोध किया. 28 जून को दो लोगों ने दर्ज़ी कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी. उन्होंने भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा के बयान का कथित रूप से समर्थन करते हुए ऑनलाइन पोस्ट किया था.

 

उदयपुर हत्याकांड मामले से जुड़ी कुछ अहम बातें: 

  • उदयपुर की घटना पर राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा, इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. जिस तरह से हत्या की गई वो जघन्य अपराध है. हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुजरिमों को पकड़ लिया. रात भर में पता लगा लिया गया कि इनका अंतराष्ट्रीय संगठनों से संबंध था.
  • मैं इसे आतंकी हमला मानूंगा और सरकार ने भी कहा है कि इसे एक तरह से आतंकी हमले की नज़र से ही देखना पड़ेगा: उदयपुर घटना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्टि की कि एनआईए ने मामले को अपने हाथ में ले लिया है.
  • एनआईए ने यूएपीए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. एक महानिरीक्षक और एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारियों की देखरेख में एनआईए की चार सदस्यीय टीम कल रात उदयपुर पहुंचने के बाद घटना का विवरण ले चुकी है.
  • राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठेर ने कहा कि “एएसआई और एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने इस घटना के होने से पहले पीड़ित क्षेत्र में पहले से ही ध्रुवीकृत स्थिति को शांत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं की थी”.
  • सीएम गहलोत ने एक ट्वीट में पुष्टि की कि “आज उदयपुर की घटना पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घटना प्रथम दृष्टया आतंक फैलाने के उद्देश्य से की गई थी.
  • पुलिस, एनआईए, एसआईटी, एफएसएल और एटीएस की टीमें उदयपुर में मौके पर पहुंची. जहां कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button