कोविड अपडेट

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,714 नए मामले दर्ज, 7 की मौत

COVID-19 Update: मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3,714 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 26,976 हो गई है.

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,708 पर पहुंच गया है. वहीं 2,513 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 26,976 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,26,33,365 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर घर लौट चुके हैं. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,94,27,16,543 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

कुल मामले: 4,31,85,049

सक्रिय मामले: 26,976

कुल रिकवरी: 4,26,33,365

कुल मौतें: 5,24,708

कुल वैक्सीनेशन: 1,94,27,16,543

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button