ताज़ा खबरें

फिर टली ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई, 30 मई को दोपहर दो बजे शुरू होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश: बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई के टल जाने का दौर जारी है. एक बार फिर ज्ञानवापी विवाद पर आज भी सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. वाराणसी जिला अदालत ने सुनवाई को 30 मई तक के लिए टाल दिया है.

 

दरहसल, वाराणासी जिला न्यायालय में गुरुवार यानि आज ज्ञानवापी विवाद पर सुनवाई हुई, लेकिन मुस्लिम पक्ष इस मामले में अपनी बहस पूरी नहीं कर सका जिसके बाद अब इस मामले की सुनवाई सोमवार 30 मई दोपहर दो बजे शुरू होगी.

 

ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया, आज मुस्लिम पक्ष ने बहस शुरू की है अभी उनकी बहस पूरी नहीं हो पाई है. सोमवार को 2 बजे उनकी बहस जारी रहेगी.

उन्होंने आगे कहा, मुस्लिम पक्ष ने हमारी याचिका के पैराग्राफ पढ़े और यह बताने की कोशिश की कि याचिका मेंटेनेबल नहीं है, तभी हमने हस्तक्षेप किया और अदालत को बताया कि हमारे पास विशिष्ट अधिकार हैं और सभी दलीलें दी गई हैं: ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन

 

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button