सोन की कीमतों में गिरावट… जानें भारत में आज 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत

सोना खरीदना हर किसी का शौक है, पर सोने चांदी के बढ़ते दामों ने लोगों को अपने इस शौक को दबा कर रखने पर मजबूर कर दिया है. लेकिन आप सोना खरीदना चाहते हैं, तो आपको अपने इस शौक को अब दबाने की जरूरत नहीं और रही बात दाम की तो आपके लिए एक अच्छी खबर है.
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में उतार चढ़ाव के बाद अब सोना 50,000 से नीचे आ गया है. मंगलवार को तेजी दर्ज करने के बाद बुधवार को बुलियन कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. जिसके चलते आज सोना 208 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ 49,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
चांदी का दाम
बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि बात करे चांदी की तो चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. यानी जो चांदी भोपाल के सराफा बाजार में मंगलवार को 64,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी. आज 65,400 रुपये प्रति किलोग्रम बिकेगी.
देश के प्रमुख शहरों में सोने के नए रेट
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 50,780 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का सोना 46,550 रुपये है. कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 50,780 रुपये जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का 46,550 रुपये है. वहीं, मुंबई में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने की कीमत 50,780 रुपये है जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 50,780 रुपये है.






hgh online kaufen erfahrung
References:
okprint.kz