ताज़ा खबरें

Tamil Nadu: उच्च शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल: बोले-हिन्दी बोलने वाले, हमारे यहां पानीपुरी बेच रहे हैं

Tamil Nadu: उच्च शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल: बोले-हिन्दी बोलने वाले, हमारे यहां पानीपुरी बेच रहे हैं

तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी ने शुक्रवार को हिंदी भाषा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाषा के रूप में हिंदी की तुलना में अंग्रेजी अधिक मूल्यवान है। उन्‍होंने कहा कि हिंदी बोलने वाले तो पानीपुरी बेच रहे हैं। दावा किया है कि हिंदी को अनिवार्य के स्‍थान पर वैकल्पिक होना चाहिए।

बता दें कि वे भारथिअर विश्वविद्यालय कोयंबटूर में एक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के साथ मंच साझा करते हुए, उन्होंने सवाल किया कि हिंदी क्यों सीखनी चाहिए, जबकि अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा पहले से ही सिखाई जा रही है।

पोनमुडी ने दावा किया कि तमिलनाडु भारत में एजुकेशन सिस्टम में सबसे आगे है। पोनमुडी ने तंज कसते हुए कहा अंग्रेजी, हिंदी से ज्यादा कीमती है और हिंदी बोलने वाले केवल नौकरी कर रहे हैं। पोनमुडी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- वे कहते थे कि अगर आप हिंदी पढ़ते हैं, तो आपको नौकरी मिलेगी? क्या ऐसा है! आप कोयंबटूर में देख सकते हैं कि पानीपुरी कौन बेच रहा है? ये सब पुरानी बातें हैं, अब अंग्रेजी ही अंतरराष्ट्रीय भाषा है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button