ताज़ा खबरें

गुरुग्राम: बदमाशों ने दिन दिहाड़े कैश वैन से लूटे एक करोड़ रुपये

गुरुग्राम: बदमाशों ने दिन दिहाड़े कैश वैन से लूटे एक करोड़ रुपये

गुरुग्राम में सोमवार को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने कैश कलेक्शन करने वाली निजी कंपनी के कर्मचारियों की आंख में मिर्ची डालकर दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया है।

दरअसल, एक प्राइवेट कंपनी के लिए कैश इकट्ठा करने वाले कर्मचारी की आंख में 2-3 युवकों ने म‍िर्च पाउडर डाल द‍िया। इसके बाद कैश से भरा बैग लेकर भाग गए। सूचना पर गुरुग्राम पुल‍िस में हड़कंप मच गया। बता दें बदमाशों ने लूट की इस वारदात को नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक के पास अंजाम दिया है। वारदात हो जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सुबह से कर्मचारियों ने 11 कंपनियों से कैश कलेक्शन किया था।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया वहां से थाना महज 300 मीटर की दूरी पर है। बदमाशों ने इस वारदात को गुरुग्राम सोहना रोड स्थित रहेजा मॉल के सामने अंजाम दिया है। लूट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन भी पहुंची। इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button