Hindi Newsportal

सेना के अगले प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय
0 329

सेना के अगले प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अगले आर्मी चीफ होंगे। आगामी 30 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी। भारतीय सेना प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति‍ पर मुहर लग गई है। वे इस पद पह पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर हैं।

 

मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। मौजूदा वक्‍त में जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख हैं। वह जनरल नरवणे की जगह लेंगे जो इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

गौरतलब है कि हेलीकाप्‍टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से अभी तक प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का पद रिक्त है। आठ दिसंबर 2021 को एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 12 अन्य सैन्य अधिकारियों की मृत्यु हो गई थी।