ताज़ा खबरें

आज घोषित होंगे UPTET के परिणाम, आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे रिजल्ट

आज घोषित होंगे UPTET के परिणाम, आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे रिजल्ट

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट कुछ देर बाद बाद आज जारी कर दिया जाएगा। यूपीटेट का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा।। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व लॉगइन पासवर्ड की मदद से अपने नतीजे देख सकेंगे।

करीब 18 लाख परीक्षार्थी बेसब्री से यूपीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को UPTET की फाइनल आंसर-की जारी हुई जिसे 22 अप्रैल तक देखा जा सकता है। TET में पूछे गए आठ प्रश्नों को गलत माना गया है। इन प्रश्नों के अंक सभी अभ्यर्थियों को मिलेंगे। इसमें पांच प्रश्न प्राथमिक और तीन उच्च प्राथमिक के हैं।

UPTET पास करने के लिए कुछ न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। कम से कम इतने मार्क्स क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को लाने जरूरी हैं। जनरल और EWS को 60 फीसदी और 90 मार्क्स, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स, अनुसूचित जाति (एससी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स, अनुसूचित जनजाति (एसटी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स।

बता दें यूपीटीईटी सर्टिफिकेट की मान्‍यता अब आजीवन कर दी गई है। उम्‍मीदवार एक बार एग्‍जाम क्लियर करके आजीवन शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पहले इसकी वैधता 7 साल के लिए थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button