ताज़ा खबरें

आज फिर बढ़ें पेट्रोल-डीज़ल के दाम, 15 दिनों में 13वीं बढ़ोतरी, अब तक 9.20 रुपए का हो चुका है इज़ाफ़ा

आज फिर बढ़ें पेट्रोल-डीज़ल के दाम, 15 दिनों में 13वीं बढ़ोतरी, अब तक 9.20 रुपए का हो चुका है इज़ाफ़ा

 

पिछले दो सप्ताह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल कीमतों में जबरदस्त वृद्धि जारी रखी है। मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है। कंपनियां अपने घाटे की भरपाई होने तक ईंधन के दाम बढ़ा सकती हैं। देखते ही देखते पिछले 15 दिनों में 13वीं बार बढ़ोतरी की गयी है। अब तक तेल की कीमतों में कुल 9.20 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 104.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 103.81 रुपये थी। वहीं, डीजल की कीमत 95.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.87 रुपये हो गई है।

 

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीज़ल के दाम 

 

शहर  पेट्रोल  डीज़ल 
दिल्ली 104.61 95.87
मुंबई  119.67 103.92
चेन्नई  110.09 100.18
कोलकाता  114.28 99.02
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button