ताज़ा खबरेंमनोरंजन

#MeToo पर बोले अजय देवगन, कहा आरोपी और दोषी में होता है फर्क

पिछले साल मी टू मूवमेंट ने तूल पकड़ा था. इस अभियान के दौरान फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों पर उत्पीड़न के आरोप लगे थे. अब एक साल बाद मी टू अभियान को लेकर मशहूर अभिनेता अजय देवगन का बयान सामने आया है.

फिल्मफेयर के साथ एक साक्षात्कार के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या उन लोगों के साथ काम करना सही है जिन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं? अजय देवगन ने कहा- ”आरोपी और दोषी साबित होने के बीच अंतर होता है.”

उन्होंने आगे कहा,” उन लोगों के साथ काम नहीं करना चाहिए जो दोषी साबित हो चुके हैं. लेकिन जो नहीं हुए हैं उनके साथ हम गलत नहीं कर सकते. उनके परिवार के बारे में क्या? मैं एक आरोपी को जानता हूं जिनकी बेटी बहुत परेशान थी, उसने खाना खाना और स्कूल जाना छोड़ दिया था.”

बता दें कि मी टू अभियान के दौरान नामित आरोपियों में से एक आलोकनाथ के साथ काम करने को लेकर अजय देवगन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था,जिन पर प्रक्रिया देते हुए उन्होंने कहा था कि उन्होंने आलोकनाथ के साथ फिल्म की शूटिंग मी टू अभियान में आरोप लगने से पहले पूरी हो गयी थी.

ALSO READ: मुंबई के डोंगरी में चार मंजिला इमारत गिरी, 40 से ज्यादा लोग फंसे

अजय देवगन ने अभियान में सामने आ रही घटनाओं की निंदा करते हुए अजय ने ट्वीट कर लिखा था- ”#MeToo के तहत जो भी सुनने को मिल रहा है उससे वे परेशान हैं. वे महिलाओं की सुरक्षा में यकीन करते हैं. अगर किसी ने महिला के साथ गलत हरकत की है तो उस शख्स के साथ ना ही मैं और ADF (अजय देवगन फिल्मस) खड़ा होगा.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. slot365 Một số trò chơi nổi bật tại nhà cái được cập nhật phải kể đến như Pubg, liên minh huyền thoại, CS:GO, FIFA, DOTA 2,….Mỗi trận đấu luôn được các chuyên gia nhà cái phân tích và đưa ra để anh em có cơ hội vào những kèo cược ngon, nâng cao cơ hội chiến thắng. TONY05-24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button