ताज़ा खबरें

पाकिस्तान में गिरी मिसाइल पर संसद में बोले राजनाथ, उच्च स्तरीय जाँच के दिए जा चुके हैं आदेश

पाकिस्तान में गिरी मिसाइल पर संसद में बोले राजनाथ, उच्च स्तरीय जाँच के दिए जा चुके हैं आदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि नौ मार्च को पाकिस्तान में अनजाने में हुई मिसाइल से हुई गोलीबारी की उच्च-स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि “अगर कोई चूक पाई जाती है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी”।

राज्यसभा को संबोधित करते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि यह घटना, निरीक्षण के दौरान अनजाने में हुई एक मिसाइल रिलीज से संबंधित है। मिसाइल यूनिट के रुटीन मेंटेनेंस और निरिक्षण के दौरान, शाम को करीब 7 बजे, गलती से एक मिसाइल लॉन्च हो गई। बाद में पता चला कि यह मिसाइल पाकिस्तान में जा कर गिरी। यह घटना खेदजनक है। लेकिन राहत की बात यह है, कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा सरकार ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं। हथियारों के मेंटेनेन्स से जुड़ी प्रोसेस की भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा मैं आश्वस्त करता हूं कि हमारा मिसाइल सिस्टम विश्वसनीय और सुरक्षित है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button