ताज़ा खबरेंभारत

राजधानी में सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की अनुमति मिली, फिलहाल बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के चलते भारत के कई राज्यों में आर्थिक गतिविधियों पर अनचाहा प्रतिबन्ध प्रशासन और सरकार को लगाना पड़ा था। लेकिन अब सभी राज्य अपने- अपने प्रदेश में स्थिति के अनुसार आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के एलान कर रहे है। इसी क्रम में अब दिल्ली सरकार इन्हें फिर से चरणबद्ध रूप से शुरू कर रही है। इसी के तहत गुरुवार यानी 16 सितंबर से सरकार ने सार्वजनिक मेलों और प्रदर्शनियों के आयोजन की अनुमति दे दी है।

डीडीएमए ने जारी किया आदेश।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि 16 सितंबर से दिल्ली में व्यापारिक से लेकर अन्य हर तरह की प्रदर्शनियों की अनुमति दी जाएगी। आदेश में कहा गया है कि इन प्रदर्शनियों का आयोजन बैंक्वेट हॉल में किया जा सकेगा।

कक्षा आठवीं तक के स्कूल फिलहाल रहेंगे बंद।

हालांकि कक्षा आठवीं तक के स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। डीडीएमए ने कहा कि प्रदर्शनियों और मेलों को तभी अनुमति मिलेगी जब इनके सभी स्टेकहोल्डर वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करेंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button