ताज़ा खबरेंभारत

सरकार का बड़ा फैसला: अफगान नागरिक अब सिर्फ ‘ई वीजा’ पर कर सकेंगे भारत की यात्रा, पहले जारी किए गए बाकी तरह के वीजा फिलहाल अवैध

अफगानिस्तान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक अब से सभी अफगान नागरिक केवल ई वीजा पर भारत की यात्रा कर सकेंगे। सबसे पहले यह बता दे कि हाल ही में भारत सरकार ने अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए अफगान नागरिकों के लिए ई वीजा की शुरुआत की थी। ये एक नई वीजा कैटेगिरी थी, जिसे “ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीजा” नाम दिया गया था। अब भारत सरकार ने अफगानिस्तान से आने वाले हर व्यक्ति के लिए ई वीजा अनिवार्य कर दिया है। यानि कि अब अगर अफगानिस्तान से कोई व्यक्ति भारत आएगा तो वो ई वीजा पर ही आएगा। गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है।

पहले से वीजा ले चुके अफगान नागरिकों के वीजा होंगे अमान्य।

केंद्र सरकार ने कहा है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सभी अफगान नागरिकों के लिए भारत की यात्रा करने के लिए ई वीजा अनिवार्य किया जा रहा है। साथ ही सरकार ने ये साफ कर दिया है कि इस घोषणा के बाद अफगान नागरिकों को पहले जारी किए गए सभी वीजा अमान्य घोषित किए जाते हैं। हालांकि, यह व्यवस्था सिर्फ देश के बाहर मौजूद नागरिकों के लिए है। यानी पहले अफगान नागरिकों को जारी किए गए स्टूडेंट वीजा, टूरिस्ट वीजा, बिजनेस वीजा, आदि अब अवैध हो गए हैं।

अफगान नागरिकों के खो गए थे कुछ पासपोर्ट।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने ये फैसला उन मीडिया रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि अफगान नागरिकों के कुछ पासपोर्ट खो गए हैं। ऐसे में जो अफगान नागरिक अभी अफगानिस्तान में हैं, उनके वीजा तत्काल प्रभाव से अमान्य किए जा रहे हैं।

17 अगस्त को सरकार ने की थी ई वीजा श्रेणी की घोषणा।

गौरतलब है कि भारत सरकार ने ये फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद दुनियाभर के कई देश अपने-अपने नागरिकों को वहां से निकाल रहे हैं। भारत भी अपने नागरिकों समेत अफगान नागरिकों को भी वहां से निकालकर अपने देश ला रहा है। इन्हीं कोशिशों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 17 अगस्त को ई वीजा श्रेणी की घोषणा की थी और कहा था कि कोई भी अफगान नागरिक भारत आने की इच्छा रखता है तो उ से एक आपातकालीन ‘ई-वीजा’ जारी किया जाएगा। किसी भी धर्म के सभी अफगान नागरिक ‘ई-आपातकालीन और अन्य वीजा’ के लिए ऑनलाइन आवेदन यहाँ – indianvisaonline.gov.in कर सकते हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button