ताज़ा खबरेंभारत

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में चॉपर क्रैश होकर रंजीत सागर झील में गिरा, रेस्क्यू जारी

जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बसोहली के पुरथू के नज़दीक भारतीय सेना का एक चॉपर आज दुर्घटना का शिकार हो गया है। दरअसल सेना का यह चॉपर आज क्रैश हो गया है। इधर इस हादसे के बाद ही बचाव कार्य के लिए टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। बता दे यहां पंजाब-हिमाचल बॉर्डर है, लेकिन जहां चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह क्षेत्र कठुआ जिले में आता है।

चॉपर में पायलट समेत चार जवान थे सवार।

गौरतलब है कि यहीं रंजीत सागर झील इलाके में सेना की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाता है।फिलहाल मिली जानकार के मुताबिक चॉपर में पायलट समेत चार जवान थे। इधर सेना की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित हैं। पठानकोट से वेपन सिस्टम को हेलिकॉप्टर से बंद कर दिया गया है।

कब और कैसे हुआ हादसा ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 अगस्त यानी आज सुबह करीब 10.20 बजे भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर 254 आर्मी AVN स्क्वाड्रन ने मामुन कैंट से उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर डैम इलाके के पास कम ऊंचाई का राउंड ले रहा था, जिसके बाद वह डैम में क्रैश हो गया। बताया तो ये भी जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है, लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

NDRF, पुलिस और डाइवर्स के साथ सर्च ऑपरेशन जारी।

हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है और रेस्क्यू मिशन जारी है। कठुआ जिले के एसएसपी आरसी कोतवाल के मुताबिक, डाइवर्स की ओर से अब झील में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button