ताज़ा खबरेंभारत

Tokyo Olympics 2020: सौरभ चौधरी नहीं जीत पाए पदक, पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में चूके

भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी टोक्यो ओलिंपिक-2020 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के बाद पदक हासिल करने से चूक गए हैं। उन्हें फाइनल में सातवां स्थान मिला है। उनके स्कोर की बात करे तो फाइनल में उनका कुल स्कोर 137.4 रहा है। बता दे इससे पहले सौरभ ने क्वालीफिकेशन राउंड में पहले स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया था।

छह सीरीज में कुल 586 स्कोर किये थे सौरभ ने।

इस भारतीय खिलाड़ी ने क्वालीफिकेशन में दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। सौरभ ने छह सीरीज में कुल 586 का स्कोर किया था। कवालीफिकेशन राउंड में सीरीज दर सीरीज देखा जाए तो सौरभ ने 95, 98, 98, 100, 98, 97 का स्कोर किया। मैच में उन्हें चीन के झांग वोबेन ने कड़ी चुनौती दी थी। इन दोनों में पहले और दूसरे स्थान की रेस चलती रही जिसमें भारतीय निशानेबाज आगे निकल गए और चीन के झांग दूसरे स्थान पर रहे थे जिसने भारत की पदक की उम्मीदों को बढ़ा दिया था।

अभिषेक नहीं कर पाए थे क्वालीफाई।

इसी इवेंट में भारत के एक और पुरुष निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने भी हिस्सा लिया था। अभिषेक हालांकि अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए और 17वें स्थान पर रहे थे। अभिषेक ने 94, 96, 98, 97, 60 के साथ कुल 575 का स्कोर किया। अभिषेक एक समय शीर्ष-5 में आ गए थे लेकिन फिर वह शीर्ष-10 से भी बाहर हो गए और फाइनल में जाने से चूक गए।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button