बीसीसीआई का एलान: यूएई में खेले जाएंगे IPL सीजन 14 के बाकी बचे मुकाबले

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में बचे हुए मैचों के होने न होने पर कई कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब इन कयासों पर विराम लग गया है।आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आयोजन अब यूएई में होगा। बीसीसीआई एसजीएम में शनिवार को यह फैसला लिया गया। बता दे कोरोना के कारण आईपीएल 2021 को 4 मई को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन आज बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि कर दी है कि बचे हुए मैचों का आयोजन अब UAE में होगा।
NEWS 🚨 BCCI to conduct remaining matches of VIVO IPL in UAE.
More details here – https://t.co/HNaT0TVpz1 #VIVOIPL pic.twitter.com/nua3e01RJt
— BCCI (@BCCI) May 29, 2021
सीजन 14 में बाकी है 31 मैच।
बीसीसीआई ने खिलाडियों में कोरोना मिलने के बाद दो मैचों को टाल दिया था लेकिन उसके बाद आखिरकार तीन मई को 14वें सीजन को स्थगित करने का फैसला किया था। बीसीसीआई ने हालांकि पहले ही साफ कर दिया था कि वह 14वें सीजन के लिए नए विंडो की तलाश करेगा। बता दे 14वें सीजन में लीग राउंड और प्लेऑफ के कुल 60 मुकाबले खेले जाने हैं। टूर्नामेंट के स्थगित होने तक 29 मैचों का आयोजन हुआ था। अब बाकी बचे 31 मैच बचे है जो यूएई में खेले जाएंगे।
कब होंगे बाकी मैच ?
BCCI के इस एलान के बाद कयास लागए जा रहे है कि आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन 19 या 20 सितंबर से हो सकता है, फाइनल मैच यूएई में 10 अक्टूबर को खेला जा सकता है।
क्यों लिया ये फैसला?
बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत में मॉनसून के मौसम को देखते आईपीएल 2021 सीजन के बाकी मैचों को इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीनों में संयुक्त अरब अमीरात में पूरा करने की घोषणा की है। यह फैसला शनिवार को आयोजित विशेष आम बैठक (एसजीएम) में लिया गया, जहां सदस्यों ने सर्वसम्मति से आईपीएल को फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की।’
बात दे अगर बीसीसीआई आईपीएल सीजन 14 के बाकी बचे मैचों का आयोजन नहीं करवाता तो उसे करीब 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ता। बीसीसीआई ने हालांकि टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की तारीखों का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।





